गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ज्वैलरी की दुकान से लाखो की चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान से लाखो की चोरी की वारदात करने वाले पांच आरोपियों पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पूर्व हुई इस वारदात का मुखबिर एवं साईबर तकनीकी यूनिट के जरिये थानाधिकारी जयप्रकाश को मिली एक सूचना के बाद सहसन चौराहे से पहाडी की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्धावस्था में घूम रहे दिलीप कुमार उर्फ कालिया, रामपाल, नारायण दास उर्फ बबलू, भवानी शंकर उर्फ भम्मो एवं हरीओम जातियान बधिक निवासियान बाग बधिक थाना सेहपर कोतवाली जिला हाथरस उत्तरप्रदेश की गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने दो जनवरी की रात्रि को दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाका से एक ज्वैलर्स की दुकान तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *