श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर जिले में केसरीसिंहपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव कमीनपुरा निवासी लक्खासिंह,उसकी पत्नी सुखबीरकौर, वीरेंद्रपालसिंह और उसके पुत्र सतवीरसिंह तथा हरगोविंद सिंह की गिरफ्तारी की गई है। केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 27- एफ कमीनपुरा निवासी विजयपालसिंह मजहबी सिख (35) को विगत 11 अगस्त की रात को उक्त आरोपियों तथा अन्य व्यक्तियों ने एक आवारा पशु को पीटने से रोकने पर पीट-पीट कर घायल कर दिया गया था।
क्ष विजयपालसिंह अपने पिता का बीच-बचाव कर रहा था। उसे अत्यंत घायल अवस्था में श्रीगंगानगर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जिसकी इलाज के दौरान विगत शनिवार-रविवार की रात को मौत हो गई। विजयपाल सिंह की पत्नी सर्वजीतकौर द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया, जो विजयपाल की मृत्यु हो जाने के बाद हत्या में तब्दील कर दिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।
हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार
