गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने शनिवार को बताया कि उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 20 से 22 साल की आयु वर्ग के पांच बदमाशों सुनील पांचाल, विजय उर्फ कल्लू,आकाश, सागर, रोहित उर्फ सीताराम को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार एक तलवार, लोहे की गुप्ति, सरिया और आंखों में झोंकने में इस्तेमाल करने के लिए मिर्च का पाउडर बरामद किए।
श्री चौधरी ने बताया कि यह सभी पुराने आदतन अपराधी हैं। इन लोगों में कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर मगरमच्छ नाले की पुलिया के पास के एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई थी लेकिन शुक्रवार रात को योजना बनाते समय ही पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए। पुलिस उनसे विस्तार से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *