गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने 32 वर्षीय तारीफ हुसैन की 28 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजमेर किशनगढ़ सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की तलाश में तकनीकी संसाधनों के अलावा सीसीटीवी फुटेज सौ से अधिक खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल रज्जाक, अरबाज पठान, सोहेल पठान, शरीफन पठान, खुशबू पठान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *