गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक सशस्त्र मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ई राज राजा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी सर्विलांस व कोतवाली उरई पुलिस ने कानपुर झांसी राजमार्ग पर करमेर रोड ओवर ब्रिज के पास डकैती की योजना बनाते बदमाशों को ललकारा जिस पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गये जिन्हे धर दबोचा गया। इस बीच तीन बदमाशों को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होने बताया कि औरैया निवासी सलाम गुर्जर और अनवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उनके साथी शहजाद, शहजाद और इकराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और हथियार बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *