गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

427 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ पांच गिरफ्तार

भुज : गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और कोस्टगार्ड की टीम ने ईरानी नाव से करीब 427 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस की ओर से मंगलवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूचना के आधार पर सोमवार की रात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में गुजरात के अरब सागर में भारतीय जल सीमा में ईरानी नाव से 61 किलोग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ पांच लोगों को पकड़ लिया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 427 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांच ईरानी लोगों को नाव सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए जखौ कोस्टगार्ड स्टेशन लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *