महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय पशु तस्करों के एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 49 भैंस वंशीय पशुओ को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि पुलिस ने मध्य प्रदेश की सीमा पर कैमाहा बॉर्डर के पास एक कंटेनर को पकड़ा जिसमे बेतरतीब तरीके से परिवहन करके ले जाये जा रहे 49 भैंस और भैंसा बरामद किये गए। तस्कर इन पशुओं को वध के लिए उन्नाव ले जा रहे थे। कंटेनर में बेहद संकरी जगह में बहुत अधिक संख्या में इन पशूओं को ठूंस कर भरे जाने के कारण उनमें से अधिकांश बुरी तरह घायल हो गए थे। इनमे एक भैंस मृत बरामद हुई।
सभी पशुओं के जीवन को सुरक्षित करने के लिए उन्हें निकटवर्ती श्रीनगर गौशाला में ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया जहां उनका आवश्यक उपचार कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर एक अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य बताए गए है। इनमे मो जसीम प्रयागराज, इमरान,आफताब,आबिद और नवाब विदिशा मप्र के निवासी है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पांच पशु तस्कर गिरफ्तार
