गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में पांच बच्चे डूबे, सभी के शव बरामद

नर्मदापुरम : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित दूधी नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। चार के शव कल देर रात्रि तक बरामद किए गए थे जबकि आज सुबह पांचवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार डूमर जैतवाड़ा गांव के छह बच्चे कल गांव के समीप दूधी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड का अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। देर रात्रि तक चार बच्चों के शव दूधी नदी से निकाल लिए गए। एक बच्चे की तलाश की जा रही थी, जिसका शव आज सुबह निकाला गया। सभी बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया गया है।मृतक बच्चों की पहचान अनिकेत, दीपेश, समीर, किशन और करण के रूप में हुयी है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *