गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना में पांच डूबे, चार को बचाया, एक लापता

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में रविवार शाम यमुना नदी में स्नान के दौरान पांच दोस्त यमुना नदी में डूब गये हालांकि गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये चार को बचा लिया जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस उपाधीक्षक प्रीता सिंह ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के सांकरौद गांव में यमुना नदी में नहाने आए दिल्ली निवासी पांच युवक डूब गए। इनमें से चार को बचा लिया गया जबकि पांचवां लापता है।
उन्होंने बताया कि गोकलपुर दिल्ली निवासी युवक नीरज की गाजियाबाद जिले के नौरसपुर गांव में नरेश के यहां रिश्तेदारी है। रविवार शाम नीरज अपने चार दोस्तों भीम, राजेश, प्रदीप और विजय के साथ नौरसपुर गांव में आया था। शाम करीब सात बजे वे सभी सांकरौद गांव में यमुना खादर में यमुना में नहाने के लिए पहुंच गए।
नहाते समय गहरे गड्ढे में जाने के कारण सभी युवक तेज बहाव में फंस गए। शोर सुनकर उन्हें डूबते देख पास में खेत में काम कर रहे किसान दौड़े। किसानो ने चार युवक भीम, राजेश, प्रदीप और विजय को पानी से निकालकर बचा लिया। लेकिन नीरज पानी में डूब गया। काफी तलाशने के बाद भी देर शाम तक उसका पता नही लग सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *