गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांच रंगबाज हथियारों के साथ गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश की मुरैना पुलिस ने शहर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच रंगबाजों को आज हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने यहां बताया कि शहर की आमपूरा कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में अभी हाल ही में दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले पांच रंगबाज बदमाशों शिवम तोमर, बलराम तोमर, चरण गोस्वामी, अनुज तोमर और तनुज तोमर को मुरैना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल और तीन 315 बोर के देशी कट्टे तथा कारतूस बरामद किए हैं। श्री गुप्ता ने बताया फायरिंग के दौरान आम पूरा क्षेत्र में एक युवक कपिल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *