गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादियों के पांच मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पांचों मददगारों को बडगाम के खग इलाके में पुलिस और सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आतंकवादियों के इन पांचों मददगारों की पहचान रउफ अहमद वानी, हिलाल अहमद मलिक, तौफीक अहमद डार, दानिश अहमद डार और शौकत अली डार के रूप में हुई है। सभी खग के विभिन्न गावों के निवासी हैं। पुलिस प्रवकता ने कहा, “ उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी बरामद सामग्रियों को आगे की जांच के लिए मामला रिकॉर्ड में ले लिया गया है। ” पुलिस ने कहा कि खग पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *