गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 गैस सिलेंडर फटने से ढ़ह गये पांच घर

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से पांच घर ढह गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना गोल्फ क्लब क्षेत्र के पास ओल्ड बैरक में बुधवार सुबह करीब आठ बजे घटी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं, और ग्यारह व्यक्तियों को बचा लिया गया है। विस्फोट के कारण कयी चार से पांच मंजिला मकान ढह गये। घटनास्थल के दृश्यों में नष्ट हुये घर और ढही हुई सीढ़ियाँ और बालकनी के कुछ हिस्से हवा में लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ था, जिससे ढांचा ढह गया। घायलों को निजी वाहनों से सरकारी शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में विकास अंभोरे (50), अशोक अंभोरे (27), सविता अंभोरे (47), रोहित अंभोरे (29), राहुल कांबले (35) और पार्थ सिंह (21) शामिल हैं। शताब्दी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. केदार के मुताबिक, सभी घायल मरीजों की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *