सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन में आज बिजली गिरने से पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के नौगवां की नई बस्ती में बिजली गिरने से घायल पांच लोगों में से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना रैफर कर दिया गया है।
