बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा शहर थाना पुलिस ने आज पांच अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को 20 पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सेंधवा शहर थाना प्रभारी सौरव बाथम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुराने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे बिजासन के पास घेराबंदी की गयी। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गयी। उनके पास 20 देशी पिस्टल और 50 राउंड जब्त किये गये।
आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के जलगांव निवासी अरबाज, धूलिया निवासी मोहम्मद नोमान शाह, सेंधवा निवासी आसिफ और गुफरान शेख तथा खुरमाबाद निवासी हथियार सप्लायर सुरबीन सिंह के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि अरबाज के विरुद्ध जलगांव क्षेत्र में हत्या का प्रयास और लूट समेत चार अपराध दर्ज हैं। साथ ही सेंधवा के आसिफ के विरुद्ध 2 और गुफरान के विरुद्ध 03 अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में भी क्षेत्र में हथियार बेचे हैं। इनका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
पांच अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
