गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांद्रा-वर्ली सी लिंक दुर्घटना में पांच की मौत, 13 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बुधवार को विजयादशमी के दिन एक एंबुलेंस और चार कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सी लिंक के दक्षिणी (वर्ली साइड) छोर पर सुबह लगभग दो बजकर 15 मिनट पर हुई, जो बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ती है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बांद्रा-वर्ली सड़क को बंद कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। पांच वाहनों के आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें मृतकों के अलावा टोल पोस्ट के कर्मचारियों सहित 13 अन्य लोग घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा,“मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कामना है कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *