गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका में गोलीबारी , पांच लोगों की मौत, 18 घायल

वाशिंगटन : अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये। स्थानीय रेडियो स्टेशन केआरडीओ ने रविवार को पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात स्थानीय समयानुसार 23:57 बजे स्प्रिंग्स शहर स्थित क्लब क्यू में गोलीबारी हुई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी । घायलों को शहर के आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक संदिग्ध को भी चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया है और हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *