गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से पांच की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के झेलम जिले में एक होटल में रविवार को शक्तिशाली एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 25 अन्य घायल हो गए। बचाव सेवा ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सुबह जीटी रोड पर स्थित होटल असघर में हुई। घटना में दो मंजिला इमारत ढह गई। बचाव सेवा ने कहा कि मलबे में काफी लोग दबे हुए हैं।
स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट दी कि घटना की सूचना मिले पर बचाव कर्मी , पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। बचाव सेवा ने कहा कि बचाव अभियान कुछ घंटो में समाप्त हो गया। मलबे में दबे सभी लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। अधिकांश घायलों की हालत गंभीर नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *