गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्म में डाका डालने की साजिश रचते पांच बदमाश गिरफ्तार

नागौर : राजस्थान में नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कृषि मंडी स्थित एक फर्म में डकैती की घटना को असफल कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल रात्रि को मुखबिर से मिली सूचना पर एफसीआई गोदाम की दीवार के पास छुप कर शहर की कृषि मंडी में चाण्डक ब्रदर्स फर्म पर डकैती डालने की साजिश रच रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भार्गव मोहल्ला थाना कोतवाली निवासी चंचल कुमार भार्गव उर्फ भरत (22), विक्रम भार्गव उर्फ मोड़ा (24), विजेश भार्गव (30), अनिल भार्गव (21) तथा थाना श्रीबालाजी निवासी किशोर नायक (20) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *