गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन हजार के इनामी सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर की कामा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अलग अलग कार्यवाही कर तीन हजार के एक इनामी बदमाश सहित 5 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी रामकिशन के नेतृत्व में थाना कामां की पुलिस टीम द्वारा करीब 15 वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार के इनामी इकबाल मेव उम्र 55 साल निवासी नेहदा थाना पुन्हाना हरियाणा को गिरफ्तार किया गया जबकिं एक अन्य कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक प्रेमचन्द ने करीब 23 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बबली उर्फ बल्ली मेव निवासी बरसाना जिला मथुरा उ.प्र. के अलाबा राजू उम्र 56 साल, रमेश एवं दयाराम जाटव निवासी उदाका थाना कामां को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *