गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भीलवाड़ा में पांच नये कोविड पॉजिटिव आये

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पांच नये कोविड पॉजिटिव रोगी पाये गये। वहीं एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 27 तक पहुंच गई है।
आरआरटी टीम प्रभारी डा घनश्याम चावला ने बताया कि चिकित्सा विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, भीलवाड़ा में 5 नये कोविड पॉजिटिव रोगी सामने आये हैं। इनमें बनेड़ा का 45 वर्षीय अधेड़, आसींद का 63 वर्षीय बुजुर्ग और 24 वर्षीय महिला,जबकि भीलवाड़ा शहर के 50 एवं 79 वर्षीय दो बुजुर्ग शामिल हैं। पुरुष भीलवाड़ा शहर से पाए गए।
डॉ चावला ने बताया कि संक्रमितों में से तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 27 तक पहुंच गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *