गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा तस्करी के मामले में पाँच लोग गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के बिरनीपाली बेरियर में पुलिस ने कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्करी के लिए निकले पति-पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रायगढ़ / सारंगढ़ जिले के सरहदी क्षेत्र बिरनीपाली बेरियर के समीप कार में कल गांजा लेकर तस्करी के लिए जा रहे पति-पत्नि समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 लाख कीमती 44 किलो गांजा बरामद हुआ है। इस मामले में उड़ीसा निवासी बिनोद साहू , रीवा निवासी सुंदरलाल कोल, लुकेश कोल, रज्जन कोल, गुंथी कोल को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *