नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू ने मद्रास उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं मंत्रालय के न्याय विभाग ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की। अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति ए. ए. नक्कीरन, न्यायमूर्ति (सुश्री) निदुमोलू माला, न्यायमूर्ति एस. सौंथर, न्यायमूर्ति सुंदर मोहन और न्यायमूर्ति कबाली कुमारेश बाबू को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद से पदोन्नत कर इसी अदालत का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 31 अगस्त को पांचों अतिरिक्त न्यायाधीशों को न्यायाधीश बनने की सिफारिश की थी।
