मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना में चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पांच कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के क्रियान्वयन के लिये शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में बृजराज सिंह सिकरवार, हेमन्त सिंह परमार, जयपाल सिंह, राजवीर अग्निहोत्री और जितेन्द्र करोरिया के उपस्थित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा।
