गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू में अवैध रूप से रह रहे पांच रोहिंग्या गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने शुक्रवार को नरवाल इलाके में अवैध रूप से रह रहे पांच अप्रवासियों (रोहिंग्या) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि रोहिंग्याओं के अवैध प्रवास के बारे में विश्वसनीय सूचनाओं पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद अय्यूब के बेटे अब्दुल हमीद, अनायत उल रहमान, मोहम्मद अयूब की पत्नी हसीना बेगम, अनायत उल रहमान की पत्नी नूर नेहर और नूर मोहम्मद की बेटी शोकेत आरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन सभी ने अवैध रूप से बंगलादेश से पासपोर्ट और वीजा के साथ सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश था और नरवाल के करयानी तालाब इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *