गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में पांच तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में मादक पदार्थ में संलिप्त एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 1.8 किग्रा चरस पाउडर जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पंपोर के कार्यकारी मजिस्ट्रेट, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और पुलवामा के कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग की मौजूदगी में लेलहर काकापोरा निवासी एक महिला तस्कर की गिरफ्तारी की गयी है और मादक पदार्थ जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि बारामूला जिले में खेतानगन के शब्बीर अहमद राठेर, कनिसपोरा के शोएब एजाज गोरू, पश्चिम बंगाल के मोहम्मद हुमायूं शेख और मोहम्मद जियाउल मुस्तफा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान खेतानगन, कनीसपोरा और फतेहपोरा में 410 ग्राम प्रतिबंधित चरस और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक वाहन भी जब्त किया गया है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *