गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांच श्रीलंकाई मछुआरे गिरफ्तार

चेन्नई : भारतीय तट रक्षक दल के जवानों ने भारतीय समुद्री सीमा क्षेत्र में अवैध रुप से मछली पकड़ने आए श्रीलंका के पांच मछुआरों को उनकी नौका के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय तट रक्षक(आईसीजी) जहाज ‘वज्र’ पर सवार तट रक्षक बल के जवान निगरानी ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम 1981 के उल्लंघन के आरोप में पांच श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। आईसीजी के बयान के अनुसार आगे की जांच के लिए चालक दल के सदस्यों और नाव को तमिलनाडु के तटीय सुरक्षा समूह को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *