नई दिल्ली : दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को तकनीकी खराबी वाली बसों को ठीक करने का निर्देश देते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये बसें परिचालन में नहीं लायी जायेगी। गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा , “मैंने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिया है कि यदि पिछले सप्ताह शामिल इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी खराबी को रविवार तक टाटा मोटर्स द्वारा ठीक / दूर नहीं किया गया, तो ये बसें परिचालन में नहीं लायी जायेगी तथा कंपनी पर जुर्माना लगाया जायेगा।” उन्होंने आगे कहा , “हम दिल्लीवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
