गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेंजर से झूमाझटकी, ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के बटवाहा के जंगल से रेत का अवैध परिवहन करने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की महिला रेंजर और वन कर्मियों के साथ आरोपी के परिजनों द्वारा झूमा-झटकी की गयी और परिजन ट्रैक्टर छुड़ा कर भाग गए। शाहगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार कल वन आरक्षक महेंद्र क्षत्रिय की सूचना पर पहुंची महिला रेंजर अंजू वर्मा ने वन कर्मियों के साथ ट्रैक्टर चालक को पकड़ा, तो ट्रेक्टर चालक ट्राली से रेत मौके पर पटक कर ट्रैक्टर छोडक़र भाग गया।

वन कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर की जप्ती कर आरोपी राजेंद्र यादव के विरूद्ध शाहगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसमें बताया कि अवैध परिवहन को रोकने घेराबंदी कर ट्रैक्टर जप्त किया और ट्रैक्टर लेकर जब वनकर्मी थाने आ रहे थे तो आरोपी के परिजनों द्वारा रास्ते में घर के सामने वन कर्मियों को रोक लिया गया और महिलाओं द्वारा रेंजर के साथ-साथ वन कर्मियों के साथ झूमा झटकी की गई और अभद्रता की गई तथा आरोपी के परिजन वन कर्मियों से ट्रैक्टर छुड़ाकर भागने में सफल भी हो गए। रेंजर अंजू वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी राजेंद्र के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *