गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ तथा चांदी में घटबढ़

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 200 रुपये महंगा तथा चांदी 250 रुपये सस्ती होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 62950 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 63150 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 74600 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 74350 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 63300 नीचे में 62850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74800 तथा नीचे 73900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2066 डॉलर तथा चांदी 2373 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *