इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना मजबूत बना रहा। चांदी 1200 रुपये सस्ती होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 63150 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 63250 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 74450 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 73250 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 63300 नीचे में 62950 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74800 तथा नीचे 73000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2045 डॉलर तथा चांदी 2319 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
