गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में घटबढ़

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर लिवाली होने से सेंसेक्स में तेजी जबकि बिकवाली के दबाव में निफ्टी गिरकर सपाट बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.05 अंक चढ़कर 67221.13 अंक पर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 3.15 अंक फिसलकर 19993.20 अंक पर सपाट रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छाेटी कंपनियों में हुई बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 2.96 प्रतिशत की गिरावट लेकर 32,084.93 अंक और स्मॉलकैप 4.02 प्रतिशत लुढ़ककर 36,982.74 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3805 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2934 में बिकवाली जबकि 745 में लिवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 20 तेजी पर रही।
बीएसई में आईटी, बैंकिंग और टेक की 0.79 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष 17 समूहों में तेजी रही। इस दौरान यूटिलिटीज 3.74, पावर 3.66, दूरसंचार 3.63, सर्विसेज 3.38, रियल्टी 3.26, तेल एवं गैस 3.07, कमोडिटीज 2.26, सीडी 2.18, ऊर्जा 2.77, एफएमसीजी 0.57, वित्तीय सेवाएं 0.61, हेल्थकेयर 0.50, इंडस्ट्रियल्स 2.76, ऑटो 1.77, कैपिटल गुड्स 1.60, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.83 और धातु समूह के शेयर 2.58 प्रतिशत लुढ़क गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 और जापान का निक्केई 0.95 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.41, हांगकांग का हैंगसेंग 0.39 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *