गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर में फ्लाईबिग नयी उड़ान का शुभारंभ

इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इम्फाल से गुवाहाटी के लिए बरास्ता तेजू फ्लाईबिग उड़ान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि उड़ान योजना के तहत कई उड़ानें शुरू की गई हैं, जिससे उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ संपर्क में सुधार हुआ है। यह सोमवार को छोड़कर दैनिक उड़ान होगी तथा अरुणाचल प्रदेश के तेजू होते हुए गुवाहाटी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की उड़ानें क्षेत्र के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेंगी और पर्यटन क्षेत्र में सुधार आयेगा।
तेजू से इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फ्लाईबिग की पहली उड़ान का वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। फ्लाईबिग सीएमडी संजय मंडाविया ने कहा, “आगामी दिनों में हम इम्फाल को सिलचर और कोलकाता से सीधे जोड़ने की योजना बनाएंगे।”
इस अवसर पर इंफाल के हवाईअड्डा निदेशक राजेश सिन्हा ने कहा, “हम इंफाल में फ्लाईबिग का तहे दिल से स्वागत करते हैं। हवाई संपर्क के जरिए इम्फाल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के अपने प्रयास में हमारे समर्थन का आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में फ्लाईबिग के साथ एएआई इंफाल क्षेत्रीय को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उल्लेखनीय है कि फ्लाईबिग देश का एकमात्र उड़ान है जो कि अपने मुख्य केन्द्र गुवाहाटी से प्रतिदिन 18 उड़ानें संचालित करता है। यह गुवाहाटी को आठ गंतव्यों तेजू, पासीघाट, रूपसी, अगरतला, डिब्रूगढ़, कोलकाता, पटना और इंफाल को जोड़ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *