गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोसली में बनेगा फ्लाईओवर और बाईपास

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि कोसली में ऊपरगामी पुल का पुनर्निर्माण और बाईपास भी बनाया जायेगा। चौटाला ने आज यहाँ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल पर यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि कोसली में ऊपरगामी पुल के पुनर्निर्माण और बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव है। नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान(सीआरआरआई) की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार कोसली ऊपरगामी पुल के पुननिर्माण के लिए अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोसली बाईपास के लिए 6274.16 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन इसके लिये सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और निजी भूमि खरीदे जाने की आवश्यकता है। भूमि की खरीद का मामला ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया था लेकिन भू-स्वामियों की भूमि की उच्च दरों की मांग के कारण इसे छोड़ना पड़ा। अब वैकल्पिक संरेखण का पता लगाया गया है और उस पर विचार किया जा रहा है। इस बाईपास का निर्माण कार्य निजी भूमि की खरीद के बाद ही शुरू किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *