गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कोहरा

भोपाल : हवाओं के रुख यह बदलते रहने के कारण मध्यप्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में घट-बढ़ का सिलसिला यह बना हुआ है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के रीवा संभाग में आने वाले जिले के अलावा अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा के आसार हैं। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर व निवाड़ी जिले में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा के आसार हैं।
वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के आसपास बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने जाने की संभावना है। इसके चलते इस वजह से रात के तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *