गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में कोहरा छाए रहने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजगिरी, मेडक जिलों में अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राज्य में अगले सात दिनों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्रवार देर रात तेलंगाना के मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *