गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी का करें पालन

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उमानाथ सिंह स्वशासी राज्यचिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर जागरुकता कार्यक्रम को आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया।
मेडिकल कॉलेज के मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डॉ ए ए जाफ़री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि कोरोना को लेकर हम लोग डर महसूस कर रहे हैं कि तीसरी लहर आ सकती है जिसके लिये हम लोग मेडिकल से लेकर प्रशासिनक तक की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ) शिवकुमार के निर्देश पर और हम लोग आपस में अपनी एकेडमिक एक्टिविटी को बढ़ाने के लिये एक एसएमई का आयोजन किया गया है जिसमें विशेषज्ञ कोविड से संबंधित बातें को बच्चों और दूसरे फैकल्टी के लोगों के सामने रख रहे हैं।
डॉ जाफ़री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तीसरी लहर भारत में बहुत असर करेगी फ़िर भी हम कोविड की तीसरी लहर के लिये तैयार हैं। जिसके लिये कोरोना वार्ड बनाने का भी काम चल रहा है और ज़िला प्रशासन भी अपने स्तर से कोविड के लिये प्रयास और तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का सरल उपाय है कि केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो टीकाकरण कार्यक्रम है उसमें हर किसी को भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब नाक में डालने वाली वैक्सीन आ रही है। उसको भी गाइड लाइन के अनुसार लेना चाहिए और इसके अलावा मास्क, हाथ धोना, सामाजिक दूरी का पालन करने से कोरोना से बचने में काफी हद तक मदद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार, डॉ अवनीश तिवारी,डॉ नैंसी पारुल,डॉ चंद्रभान, डॉ अरविंद पटेल, डॉ जितेंद्र, डॉ अशरफ, डॉ रजित, डॉ शाज़िया, डॉ अब्दुल बारी, डॉ रुचि पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *