गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कलावती देवी की पुण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगों को भोजन फल, कपड़ा बांटा गया

नोएडा: सेक्टर 33 स्थित एनटीपीसी सामुदायिक केंद्र में समाजसेवी दिवंगत कलावती देवी के तीसरे पुण्य तिथि पर असहाय तथा गरीब लोगों को भोजन, फल और वस्त्र वितरित किया गया इस अवसर पर ब्रह्मश्री समाज के प्रमुख रामाशीष राय ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि दिखावे फिजूलखर्ची के बजाय ऐसे अवसरों पर हमे उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो आज भी बुनियादी सुविधाओं से बंचित है। उपेंद्र कुमार ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि अब हमे संकल्पित होना चाहिए कि जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए ऐसे अवसरों को ढूंढे। अखिलेश कुमार ने कहा कि हॉस्पिटल अनाथालय और उन लोगों को जो आज भी गरीबी और अभाव में जी रहे हैं उनके लिए ऐसे अवसरों का सदुपयोग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बृजेश राय, देवेश कुमार, मुकेश, वेदप्रकाश, सरोज, ओमकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । तत्पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों को भोजन फल कपड़ा वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *