गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कार्य में लापरवाही करने पर मंगलवार को शासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त(एसी) रामअवतार यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी(एफएसओ) संजय सिंह सरीला तहसील में नियुक्त थे। सरीला व गोहांड के दूध व खोवा के दो नमूने जांच में मिलावटी रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

शासन ने दो नमूनों के सीजेएम राठ के यहां मुकदमे दर्ज कराने की अनुमति 29 मार्च को दे दी थी मगर एफएसओ ने शासन के आदेश पर कोई ध्यान नही दिया। एफएसओ को कई बार चेतावनी दी गयी मगर वह अनसुना करते रहे। आज शासन ने उनकी कार्य प्रणाली से नाराज होकर निलंबित कर दिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जो भी एफएसओ विभागीय कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *