गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा : 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 532.9 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 468.7 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.5 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर 37.5 अरब डॉलर पर आ गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 14.9 करोड़ डॉलर कम होकर 17.4 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *