गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 583.5 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 583.5 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 585.9 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.15 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 515.2 अरब डॉलर रह गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 45.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में सात करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 17.9 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.9 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *