गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 593.9 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर आ गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 598.9 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.3 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 526.4 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 55.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44.4 अरब डॉलर पर आग गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 13.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *