गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 606.9 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में बढ़ोतरी होने से 08 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह चढ़ता हुआ 2.82 अरब डॉलर बढ़कर 606.9 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 6.1 अरब डॉलर बढ़कर 604.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.1 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 536.7 अरब डॉलर हो गयी।

वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 19.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 47.13 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 6.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह गिरकर 18.2 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.84 अरब डॉलर रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *