गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 636.1 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढोतरी होने से 08 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.5 अरब डॉलर बढ़कर लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 636.1 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर बढ़कर लगातार दूसरे सप्ताह चढ़ता हुआ 625.6 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 8.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 562.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 50.72 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 3.1 करोड़ डॉलर की बढ़त हुई और यह बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *