गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 637.9 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट आने से 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 637.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर कम होकर 640.3 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 559.7 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.3 अरब डॉलर घटकर 55.5 अरब डॉलर पर आ गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *