गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 619 अरब डॉलर के पार

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढोतरी होने से 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दो सप्ताह की गिरावट से उबरते हुये 2.97 अरब डॉलर बढ़कर 619.07अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.13 अरब डॉलर कम होकर 616.1 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.40 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 548.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 47.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.84 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 8.9 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 18.19 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *