गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर घटकर 640.3 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 640.3 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.4 अरब डॉलर घटकर 643.2 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.8 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 560.9 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार एक अरब डॉलर बढ़कर 56.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 4.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.03 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.6 अरब डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *