गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर घटकर 593.2 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 23 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर घटकर 593.2 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 525.4 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 74.5 करोड़ डॉलर घटकर 44.3अरब डॉलर रह गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 8.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.33अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 2.9 करोड़ लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.12 अरब डॉलर रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *