गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.44 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से 31 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.44 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 578.8 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.6 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 509.69 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 27.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 45.20 अरब डॉलर पर रहा।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 2.7 करोड़ डॉलर गिरकर 18.39 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.16 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *