गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि बढ़ने से 03 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 497.1 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 28.2 करोड़ डॉलर की बढ़त हुई और यह बढ़कर 42.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.17 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर बढ़कर 5.12 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *