गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में वृद्धि होने से 16 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 527.7 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 32.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.04 अरब डॉलर रह गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 6.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.4 करोड़ लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.15 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *